फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The screws will be tightened on the middlemen in the district hospital

जिला अस्पताल में बिचौलियों का बोलबाला, कसेगा शिकंजा

Thu, 17 Mar 2022 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
The screws will be tightened on the middlemen in the district hospital
जिला अस्पताल लोढ़ी में बिचौलियों का बोलबाला है। बिचौलिये भोले-भाले मरीज और तीमारदारों को बेहतर उपचार कराने का झांसा देकर उन्हें निजी अस्पताल ले जाकर उनका आर्थिक शोषण कराते हैं। हालांकि इस पर रोक लगाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के कुमार ने कोतवाल को फोनकर बिचौलियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के अलावा अन्य राजकीय अस्पतालों में मरीजों को निजी अस्पतालों में ले जाकर उपचार कराकर उनका आर्थिक शोषण कराने वाला गिरोह सक्रिय होता जा रहा है। अस्पताल परिसर और आसपास गिरोह के सदस्य भ्रमण कर दूर दूराज से आने वाले गरीब तबके के मरीजों को अपने झांसे में फंसा रहे हैं। मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए पहले तो उनसे मेल मिलाप करते हैं फिर हमदर्द बनने का दिखावा करते हुए उन्हें अपने जाल में फंसाते हैं। इसके बाद अपने सेटिंग वाले अस्पतालों में ले जाते हैं, जहां इनसे मोटी रकम इलाज के नाम पर वसूली जाती है। अस्पताल संचालकों की तरफ से बिचौलियों को भी कमीशन के रूप में दो से तीन हजार रुपये दिया जाता है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. के कुमार का कहना है कि कोतवाल से बिचौलियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए वार्ता की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एसपी को भी पत्र लिखकर बिचौलियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed