फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The roads in the villages adjacent to the Collectorate became

कलेक्ट्रेट से सटे गांवों में नहीं बनीं सड़कें 

Sat, 25 Jun 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sat, 25 Jun 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट से सटे कई गांवों में अब तक सड़कों का निर्माण नहीं हो सका है। यह निर्माण सेंचुरी एरिया होने के कारण रुका है। लोढ़ी से कंडाकोट और बसौली से बहुआर तक की सड़क बन जाए तो आसपास के गांवों का तेजी से विकास हो, लेकिन विभागीय अफसर इसको लेकर संजीदा नहीं हैं। 
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट और जिला अस्पताल से सटे एक रोड लोढ़ी के खुशबू नर्सरी पार्क से होते हुए कंडाकोट की ओर जाती है। जबकि एक मार्ग बसौली से बहुआर होते हुए कंडाकोट तक जाता है। इन दोनों मार्गों का निर्माण आजादी के बाद  से अब तक नहीं हो सका है। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। कंडाकोटपहाड़ी पर भगवान शिव की अर्धनारिश्वर मंदिर है। यहां लोग भगवान शिव और गिरजा माता की पूजा करते हैं। यह मंदिर कर्ण ऋषि की तपोस्थली भी मानी जाती है। हर साल वसंत पंचमी और शिवरात्रि पर यहां मेले का भी आयोजन होता है। 
विज्ञापन

कंडाकोट में पूर्व में एक डिग्री कालेज भी संचालित हुआ, जिसका उद्घाटन करने यूपी के तत्कालीन राज्यपाल मोतीलाल वोरा भी यहां आए थे लेकिन सड़क नहीं बनी।


राज्यपाल हवाई मार्ग से ही आए और लौट गए। लोढ़ी से कंडाकोट, छपका से बसौली और बसौली से बहुआर होते हुए कंडाकोट का मार्ग सेंचुरी एरिया होने के नाते नहीं बनाया जा रहा है। कहने को बसौली से बहुआर पीएसी कैंप और नवोदय विद्यालय तक सड़क बनी है लेकिन उसके आगे निर्माण नहीं कराया गया। क्षेत्र के रामचंद्र, पप्पू, मूरली, कुंजबिहारी, कल्लू, हीरालाल और पिंटू का कहना है कि यदि सेंचुरी एरिया वाली इन सड़कों को वन विभाग ही पैरवी कर बनवा देता तो क्षेत्र का विकास होता और लोग विकास की मुख्य धारा से सीधे तौर पर जुड़े जाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनभद्र वन प्रभाग के डीएफओ एसवीपी सिंह का कहना है कि वन क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण नहीं हो सकेगा। इसको लेकर लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। भारत सरकार का वन मंत्रालय वन क्षेत्रों में किसी भी तरह के निर्माण कार्य की मंजूरी नहीं देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed