{"_id":"6200124865800b7b30439f3b","slug":"the-road-was-dug-for-the-pipeline-now-the-memory-of-construction-came-sonbhadra-news-vns6373200157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन के लिए खोदी थी सड़क, अब आई निर्माण की याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन के लिए खोदी थी सड़क, अब आई निर्माण की याद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाइप लाइन बिछाने के लिए करीब आठ माह पहले खोदी गई फ्लाईओवर के नीचे की सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। अब तक अलग-अलग कारणों से निर्माण के प्रति उदासीन रहे अफसरों को चुनावी समर से इस सड़क की याद आई है। तेज गति से खोदी गई सड़क में गिट्टी डालकर नवनिर्माण कराया जा रहा है। सड़क बनने से राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी। विभागीय अधिकारियों की मानें तो मार्च तक मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा। शेष इलाकों में जल निगम की ओर से पाइप भी डाला जा रहा है।
पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत करीब 96.01 करोड़ की लागत से नगर में पेयजल परियोजना का काम चल रहा है। इसके साथ ही हर-घर जल पहुंचाने के लिए गली, मोहल्लों में पाइप बिछाई जा रही थी। नगर में पाइप लाइन डालने का काम जल निगम करा रहा था। छह माह पूर्व शासन की तरफ से जल निगम के कार्यों का बंटवारा कर दिया गया। बंटवारे के तहत नगरीय क्षेत्र का काम जल निगम नगरीय डिवीजन और ग्रामीण क्षेत्र में जल निगम ग्रामीण डिवीजन को काम कराना है। विभागीय कार्यों हैंडओवर भी कर लिए गए। सारी प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद जल निगम नगरीय क्षेत्र की तरफ से पाइप लाइन डालने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। फ्लाईओवर के नीचे के साथ ही अन्य स्थानों पर जहां सड़क मरम्मत कराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गई है, वहां पुन: मरम्मत कराया जाएगा। जहां अभी पाइप लाइन नहीं डाला जा सका था, वहां पाइप लाइन डालने तथा सड़क मरम्मत का काम साथ-साथ चल रहा है।