{"_id":"687bef41a814b8f168065f49","slug":"the-process-of-reorganization-of-gram-panchayats-affected-by-the-bodies-has-been-accelerated-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-131475-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: निकायों से प्रभावित ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: निकायों से प्रभावित ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज
विज्ञापन
जिले में नई निकायों के गठन और सीमा विस्तार से प्रभावित ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने संबंधित पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों के निर्धारण के लिए समय सारिणी जारी कर दी है।
प्रक्रिया के तहत 22 जुलाई तक ग्राम पंचायतवार जनसंख्या का अवधारण किया जाएगा। इसके बाद 23 से 28 जुलाई तक प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की प्रस्तावित सूची तैयार कर उसका प्रकाशन किया जाएगा।
29 जुलाई से 2 अगस्त तक इस प्रस्ताव पर आमजन से आपत्तियां मांगी जाएंगी। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण 3 से 5 अगस्त तक किया जाएगा। अंत में 6 से 10 अगस्त के बीच प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
इस पूरी प्रक्रिया के तहत रूप पत्र 01, 02 और 03 की हार्ड कॉपी के साथ-साथ सॉफ्ट कॉपी (एमएस एक्सेल फॉर्मेट में सीडी सहित) निदेशक पंचायती राज, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को प्रेषित की जाएगी।
डीएम ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन विकास खंडों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है, वहां की जानकारी भी निर्धारित प्रारूप में भेजना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समयबद्ध तरीके से निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करें।