फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The process of opening a Women's Police Station in Duddhi started, land seen in Rajkhar village

दुद्धी में महिला थाना खोलने की प्रक्रिया शुरू, रजखड़ गांव में देखी गई जमीन

Thu, 20 May 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
The process of opening a Women's Police Station in Duddhi started, land seen in Rajkhar village
शासन ने दुद्धी तहसील मुख्यालय पर महिला थाना खोलने के लिए मंजूरी दी है। बृहस्पतिवार को एसडीएम रमेश कुमार, सीओ डॉ. रामआशीष यादव और प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने रजखड़ गांव में महिला थाना के लिए जमीन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि दुद्धी में महिला थाना खोले जाने के लिए शासन से पत्र मिला है। महिला थाना खोलने के लिए भूमि की तलाश शुरू हो गई है। इसके लिए शीघ्र ही भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। बताया कि महिला थाने के लिए दो हजार स्क्वायर मीटर भूमि की आवश्यकता है। राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को निर्देश दिया गया है कि दुद्धी नगर पंचायत से लगे आसपास के गांवों में ग्राम समाज की भूमि की उपलब्धता के बारे में जानकारी जल्द दें, ताकि महिला थाना स्थापना के लिए भूमि से संबंधित रिपोर्ट शासन को और संबंधित विभाग को भेजी जा सके और भवन निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। बता दें कि इन दिनों दुद्धी के कोतवाली परिसर में महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की स्थापना की गई है। इसमें हेड कांस्टेबल और कई पुलिस के जवान और महिला पुलिस की तैनाती हुई है। यहां की महिला पुलिस रिपोर्टिंग चौकी काम कर रहा है। इस महिला रिपोर्टिंग चौकी में महिला दरोगा की तैनाती नहीं हुई है। दुद्धी तहसील मुख्यालय आदिवासियों बाहुल्य क्षेत्र है क्षेत्र में महिलाओं से संबंधित तमाम मामले आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed