फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The pond will be rejuvenated with Rs 40 lakh

Sonebhadra News: 40 लाख रुपये से होगा तालाब का कायाकल्प

Sat, 02 Aug 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The pond will be rejuvenated with Rs 40 lakh
अनपरा। नगर के वार्ड नंबर 14 के आदर्श नगर क्षेत्र में दशकों से गंदगी से पटे तालाब का अब कायाकल्प होने जा रहा है। तालाब की सफाई के साथ सीढ़ी और पाथ वे बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से तालाब के सुंदरीकरण के लिए शासन ने 40 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। ठेकेदार ने काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


आदर्शनगर के शिव मंदिर के बगल में पांच दशक पुराना तालाब है। स्थानीय काश्तकारों को ग्राम समाज को जमीन तालाब लिए दी थी। तालाब का निर्माण जल संरक्षण और पूजा पाठ के लिए कराया गया था, लेकिन बढ़ती आबादी के साथ पोखरा सिकुड़ता गया और आसपास के लोगों ने तालाब को कूड़ा घर बना दिया। लोगों ने घरों की नालियों को तालाब की ओर निकाल दिया। अब तालाब से बदबू आती है। आदर्शनगर पूरे नगर का सबसे रिहायशी ईलाका माना जाता है। इसके बावजूद आज तक तालाब की सफाई और सुंदरीकरण के लिए कोई पहल नही की गई। हमेशा से यह उपेक्षा का शिकार होता चला आया। गांव से नगर बनने के बाद नगर पंचायत ने पोखरा के संरक्षण और सुंदरीकरण की पहल की और तालाब के सुंदरीकरण के लिए कार्य योजना बनाकर मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत शासन को भेजी थी। शासन की ओर से सुंदरीकरण के लिए 40 लाख का धन स्वीकृत किया गया था। नगर पंचायत ने निविदा कराकर तालाब की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। नगर प्रशासन ने तालाब में कूड़ा फेंकने पर प्रतिबंध लबा दिया है। साथ ही तालाब की ओर जलनिकासी को बंद करने के लिए कहा है। कार्य शुरू होने से आसपास के लोग खुश है। लोगों का कहना है कि सफाई के साथ हम लोगों को टहलने के लिए जगह मिल जाएगा और हम लोगों को छठ पर्व के लिए दूर नही जाना होगा। लोगों ने नगर पंचायत की इस पहल की सराहना की है।
विज्ञापन


--

ये होंगे प्रमुख कार्य

- पूरे तालाब की सफाई कराई जाएगी।

- सीढ़ी निर्माण किया जाएगा।

- इंटरलाकिंग पाथवे निर्माण।

- तार से पूरे तालाब की बाउंड्री बनाई जाएगी।

- तालाब परिसर में पौधरोपण किया जाएगा।

--

वर्जन....

जलस्रोतों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता में है। तालाब के सुंदरीकरण से नगर की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को सुबह शाम टहलने में सहूलियत होगी। नगर के अन्य तालाबों का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। - विश्राम प्रसाद बैसवार, अध्यक्ष, नगर पंचायत अनपरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed