फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The pandal echoed with cheers as soon as Tadka was killed.

Sonebhadra News: ताड़का वध होते ही जयकारों से गूंजा पंडाल

Tue, 17 Oct 2023 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
The pandal echoed with cheers as soon as Tadka was killed.
नवरात्र में देवी पूजा के साथ रामलीला का मंचन भी लगातार चल रहा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार की रात रामलीला में कलाकारों ने प्रभु श्रीराम के जीवन के विभिन्न प्रसंगाें को मंच पर जीवंत बनाया। अद्भुत लीला देख दर्शक भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

बभनी के असनहर में नव युवक ग्रामीण रामलीला व दुर्गा पूजा समिति के संयोजन में चल रही रामलीला में तीसरे दिन अहिल्या उद्धार, ताड़का वध का मंचन हुआ। ताड़का का वध होते ही प्रभु श्रीराम के जयकारे से पूरा पंडाल गूंज उठा। इस दौलान समिति के अध्यक्ष रत्नेश कुशवाहा, बद्री प्रसाद, गुलाब गुप्ता, अनिल कुमारआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, चुर्क नगर में रामलीला का शुभारंभ रविवार की देर शाम मुख्य अतिथि पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार और विशिष्ट अतिथि राजेश द्विवेदी ने फीता काटकर किया। सांसद ने रामलीला को देखने के साथ ही श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने पर भी जोर दिया। पहले दिन मुकूट पूजा के बाद कलाकारों ने नारदमोह का मंचन किया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पटेल, ओम प्रकाश यादव, अवधनाथ दुबे आदि मौजूद रहे। वैनी: दुल्हरपुर सिकरवार में आदर्श दुर्गा पूजा समिति की ओर से रामलीला शुरू हुई। इस दौरान प्रबंधक भोला मिश्रा, संरक्षक परमानंद सिंह, सह संरक्षक अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गणेश पूजन के साथ हिंडाल्को में रामलीला का शुभारंभ
रेणुकूट। हिंडाल्को रामलीला परिषद् की ओर से रामलीला मंचन का शुभारंभ रविवार की शाम गणेश पूजन के साथ हुआ। नौ दिनों तक चलने वाली इस रामलीला का समापन दिनांक 24 अक्टूबर को रावण दहन के साथ होगा। हिंडाल्को प्रमुख एन. नागेश व उनकी पत्नी लक्ष्मी नागेश, मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह, सीमा सिंह ने गणेश पूजन और रामचरित मानस का पूजन कर रामलीला का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर नित्यानंद राय, जगन्नाथ नायक, डॉ. भास्कर दत्ता, संदीप खन्ना आदि रहे। प्रथम दिन कलाकारों ने मंच पर नारद मोह का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed