फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The operator and employees of the establishment were beaten up

Sonebhadra News: प्रतिष्ठान के संचालक और कर्मियों को पीटा

Mon, 16 Feb 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The operator and employees of the establishment were beaten up
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिजौली-सिरपालपुर स्थित एक फर्म के कर्मियों के साथ ही बीच-बचाव करने आए संचालक की भी पिटाई की गई। आरोप है कि जाते वक्त गले में मौजूद सोने का लॉकेट लूटने का प्रयास किया। प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कोरियांव निवासी प्रीतम मिश्रा ने बिजौली खड़ंजा पुल पर श्री कुबेर इन्फ्रास्ट्रचर के नाम से दुकान खोल रखी है। तहरीर में बताया है कि उसके कर्मचारी शाम को घर जा रहे थे। बगल की दुकान पर पहुंचे तो वहां मौजूद धर्मेंद्र मौर्य निवासी खड़रिया सहित तीन लोगों ने अंकित पांडेय निवासी कोरियांव से विवाद कर लिया। उनकी जमकर पिटाई कर दी। जब उन्होंने इसको लेकर धर्मेंद्र से बात करने की कोशिश की तो उसने फोन कर अपने दोस्तों को बुला लिया। इसके बाद एक सफेद बोलेरो आई, जिसकी चालक सीट पर बैठा नीरज मौर्य निवासी खड़रिया जान से मारने की धमकी देने लगा। समझाने के बाद भी वह लोग उनके कर्मी सत्यम देव पांडेय से उलझ गए और बोलेरो के बोनट पर लेटाकर पिटाई की। जब वह बचाव के लिए पहुंचे तो उन पर भी टूट पड़े। गले में पहनी सोने की चेन लूटने का प्रयास किए। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा के मुताबिक एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed