फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The minister who commented on Sofia should be sacked

Sonebhadra News: सोफिया पर टिप्पणी करने वाले मंत्री को किया जाए बर्खास्त

Thu, 15 May 2025 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
The minister who commented on Sofia should be sacked
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर बृहस्पतिवार को शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की तरफ से भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष ने मांग की कि मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए। कहा कि सेना का देश की बेटी का अपमान देश, नारी और सेना का अपमान है। इस तरह की टिप्पणी से हमारी सेना का मनोबल गिराने का काम किया गया है। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पूरा भारत देश आतंक के खिलाफ था। लेकिन मंत्री के इस अमर्यादित बयान के कारण देश की जनता में नाराजगी है। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, पूर्व सचिव कमलेश ओझा, जगदीश मिश्रा, प्रदीप चौबे, सलीमुद्दीन, रिचर्ड डेविड आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed