फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The minimum temperature recorded was 6.8 degree Celsius

Sonebhadra News: 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

Fri, 30 Dec 2022 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
The minimum temperature recorded was 6.8 degree Celsius
जिले में सप्ताहभर से तापमान में उतार चढ़ाव लगा हुआ है। इधर चार दिन से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को भी तापमान में गिरावट दर्ज हुई। सर्द हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। बृहस्पतिवार की रात में आरटीएस क्लब, धर्मशाला चौक सहित नगर के अन्य चट्टी चौराहों पर नगर पालिका प्रशासन की तरफ से लकड़ी गिराते हुए अलाव जलवाया गया। अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि नगर में 40 से अधिक स्थानों पर जलाव जलाया जा रहा है। शुक्रवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि चार दिन से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। नए साल से ठंड बढ़ने के आसार है। उधर ग्रामीण इलाकों में अभी अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शाम ढलते ही लोग अपने घरों में दुबक जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed