फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The maximum number of girl students from tribal category of Sonbhadra will get bicycles in the state

Sonebhadra News: प्रदेश में सर्वाधिक सोनभद्र की जनजाति वर्ग की छात्राओं को मिलेगी साइकिल

Thu, 03 Apr 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The maximum number of girl students from tribal category of Sonbhadra will get bicycles in the state
प्रदेश में सबसे अधिक जनपद सोनभद्र की जनजाति वर्ग की छात्राओं को साइकिल दी जाएगी। इससे छात्राओं को स्कूल आने जाने में आसानी होगी। यहां कुल 1914 छात्राओं को साइकिल दी जाएगी। इसके लिए शासन से बजट मिल गया है। जल्द ही साइकिल वितरण शुरू होगा।
विज्ञापन

वाराणसी समेत तीन जनपद की 571 छात्राओं में साइकिल बांटी जाएगी। इसके लिए जनपद स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। प्रदेश में 13 जनपद जनजाति बहुल हैं। इसमें सोनभद्र भी शामिल हैं। इन जनपदों में जनजाति वर्ग की छात्राओं में निशुल्क साइकिल वितरित किए जाने के लिए साइकिल एवं यूनिफार्म योजना संचालित हो रही है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत कक्षा छह, कक्षा नौ और कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्राओं में साइकिल वितरित होती है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में सोनभद्र से 1914 जनजाति वर्ग की छात्राओं ने साइकिल के लिए आवेदन किया है। कक्षा छह की 1148, कक्षा नौ में 383 तथा कक्षा 11 में पढ़ने वाली 383 छात्राओं में साइकिल वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार कुल 1914 छात्राओं में साइकिल वितरित होगी। इसके लिए ब्लॉक वार छात्राओं की सूची तैयार की गई है। चोपन ब्लॉक में सबसे अधिक 437 छात्राओं में साइकिल बंटेगी। दुद्धी में 278, बभनी में 316, म्योरपुर में 303, नगवां में 205, रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक में 25, कोन में 264, चतरा में 56, घोरावल में 22 और करमा ब्लॉक में सबसे कम आठ जनजाति वर्ग की छात्राओं में साइकिल वितरित की जाएगी।

77 फीसदी छात्राएं सोनभद्र से, अन्य जिलों में कम
जनजाति वर्ग की छात्राओं में साइकिल वितरित किए जाने के लिए शासन की तरफ से एक करोड़ रुपये बजट की व्यवस्था की गई थी। इसमें करीब 2500 जनजाति वर्ग की छात्राओं में साइकिल एवं यूनिफार्म वितरित किया जाना था। इसके लिए जनजाति बहुत जनपदों से आवेदन मांगे गए थे। इसमें सोनभद्र से सर्वाधिक 1914 छात्राओं ने आवेदन किया है। बलरामपुर से 311, लखीमपुर खीरी से 225 और वाराणसी से 35 जनजाति वर्ग की छात्राओं ने आवेदन किया है। इन चारों जनपद में 2485 छात्राओं में साइकिल व यूनिफार्म वितरित की जाएगी। 77 फीसदी जनजाति वर्ग की छात्राएं सोनभद्र की लाभान्वित होंगी।

60-20 के अनुपात में वितरित होगी साइकिल
जनजाति विकास विभाग की तरफ से संचालित योजना के अनुसार कक्षा छह में यदि 60 छात्राओं को साइकिल दी जाती है तो कक्षा नौ और कक्षा 11 में सिर्फ 20-20 छात्राओं को साइकिल दी जा सकती है। कक्षा छह की तुलना में कक्षा नौ और 11 में 60-20 के अनुपात में साइकिल दी जाती है। इसी क्रम में कक्षा छह में पढ़ने वाली 1148 छात्राएं, कक्षा नौ व कक्षा 11 में पढ़ने वाली 383-383 छात्राओं में इस योजना के तहत साइकिल वितरित किया जाएगा।


सोनभद्र में सर्वाधिक 1914 जनजाति वर्ग की छात्राओं में साइकिल वितरित की जाएगी। वाराणसी समेत तीन जनपदों से सिर्फ 571 छात्राओं ने आवेदन किया है। साइकिल वितरण की तैयारी चल रही है। जल्द ही छात्राओं में साइकिल वितरित किया जाएगा। - रमाशंकर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article