{"_id":"68aa1b1f1e5a4fbca80998a6","slug":"the-issue-of-employment-to-youth-and-irregular-supply-of-fertilizers-was-raised-in-the-house-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-133096-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सदन में युवाओं को रोजगार, खाद की अनियमित आपूर्ति का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सदन में युवाओं को रोजगार, खाद की अनियमित आपूर्ति का मुद्दा उठाया
विज्ञापन
सोनभद्र। लोकसभा के मानसून सत्र में रॉबर्ट्सगंज के सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने खाद की अनियमित आपूर्ति, कोयले की खदानों में स्थानीय युवाओं को रोजगार और विद्युतीकरण से वंचित इलाकों की समस्या प्रमुखता से उठाई। 21 दिनों के सत्र में वह 17 दिन सदन में मौजूद रहे और 13 सवाल पूछे।
मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हुआ था और 21 अगस्त को समाप्त हुआ। इस दौरान कुल 21 दिनों तक सदन की कार्यवाही चली। रॉबर्ट्सगंज के सपा सांसद इसमें 22, 25 जुलाई और 11 व 12 अगस्त को ही अनुपस्थित रहे। अन्य दिनों में सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेते हुए देश-प्रदेश के अलावा रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। अतारांकित श्रेणी में उन्होंने 13 सवाल पूछे। सांसद ने देश को बिजली देने वाले सोनभद्र के कई गांवों में आजादी के सात दशक बाद भी विद्युतीकरण न हो पाने का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा। साथ ही एलसीएल की खदानाें से विस्थापित और प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता पर रोजगार देने की मांग रखी। उन्होंने चंदौली और सोनभद्र के कई गांवों को मोबाइल नेटवर्क से वंचित रखने का मामला उठाते हुए सरकार से इस पर कार्ययोजना बताने की मांग की। इसके अलावा सहकारी समितियों को वित्तीय रूप से सुदृढ़ करने और किसानों को ऋण वितरण की प्रक्रिया सरल बनाने पर भी प्रश्न पूछा।
-- -
ये सवाल भी पूछे
सांसद छोटेलाल ने मानसून सत्र में प्रतिभाशाली युवाओं को छात्रवृत्ति देने, सूक्ष्म और मध्यम श्रेणी की डेयरी व मत्स्य पालन इकाइयों को सुदृढ़ करने, इकाे फ्रेंडली इको सिस्टम के लिए बजट आवंटन पर सवाल पूछे। उन्होंने शहरी क्षेत्र के गरीबों के समक्ष आवास, पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं को दूर करने के प्रयास पर प्रश्न पूछा। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक्स और आईटी क्षेत्र में रोजगार सृजन पर सरकार की कवायद, पीएनजी और सीएनजी की बेहतर आपूर्ति के लिए किए जा रहे प्रयास पर सवाल उठाया।
विज्ञापन
-- -
आतंकी हमले की निंदा की, सुरक्षा में चूक पर सरकार को घेरा
सांसद ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर चर्चा के दौरान सुरक्षा में चूक पर सरकार को घेरा। कहा कि पर्यटकों पर आतंकी हमला निंदनीय है, लेकिन यह हमारी सुरक्षा में चूक को भी उजागर करता है। उन्होंने सेना के शौर्य और पराक्रम की सराहना करते हुए अचानक सीज फायर की घोषणा करने पर भी सरकार से सवाल पूछा।