{"_id":"e6218198a9f514fe03b9769f2cf2cb0d","slug":"the-instructions-to-start-work-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द कार्य शुरू कराने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द कार्य शुरू कराने का दिया निर्देश
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 16 Apr 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
विस्थापितों और पुलिस के बीच संघर्ष के बाद गुरुवार को मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम और एसपी ने गुरुवार की शाम फील्ड हास्टल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आयुक्त ने डीएम को जल्द कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है। कनहर सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य गुरुवार को तीसरे दिन भी नहीं शुरू हो सका है। उधर, विस्थापितों ने मांग पूरी होने पर ही धरना हटाने का निर्णय लिया है। विस्थापितों पर गोली चलाने वाले पर जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
विंध्याचल मंडल के आयुक्त अनिल कुमार और डीआईजी शिवसागर सिंह गुरुवार की शाम जिलाधिकारी संजय कुमार और एसपी शिवशंकर यादव ने अमवार फील्ड हास्टल पर पहुंचकर कनहर सिंचाई परियोजना का हाल जाना। गेस्ट हाउस में अधिकारियों ने बंद कमरे में करीब एक घंटे तक बैठक की। इस दौरान आयुक्त ने निर्माण कार्य बंद होने और विस्थापितों के धरने के बारे में जानकारी ली। पत्रकारों से वार्ता के दौरान आयुक्त ने कहा कि जल्द ही विस्थापितों को समझाकर हटाएंगे और कार्य जल्द शुरू करा दिया जाएगा। डीएम को निर्देश दिया गया है कि जल्द कार्य शुरू करा दें ताकि कार्य तेजी से हो सके। डीएम संजय कुमार ने बताया कि परियोजना के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसडीएम और सीओ दुद्धी को फील्ड हास्टल में कैंप करने का निर्देश दिया है।
शाम को निरीक्षण के बाद सभी अधिकारी मुख्यालय के लिए लौट गए। उधर, विस्थापितों के संघर्ष समिति के नेता गंभीरा प्रसाद का कहना है कि धरना तब तक समाप्त नहीं करेंगे जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती। कहा कि प्रशासन वर्ष 2013 के अधिनियम के तहत पुनर्स्थापन का मुआवजा दे और पूर्व में और हाल में विस्थापितों पर दर्ज किए गए मुकदमों को बिना शर्त वापस ले। गंभीरा ने गोली से घायल विस्थापित अकलू को उपचार के लिए 30 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग भी उठाई। कहा कि जिन लोगों ने विस्थापितों पर गोली और लाठी-डंडा चलाया उन पर जानलेवा हमले का केस दर्ज किया जाए।