फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The influence of Lord Shri Ram in every chaupai of the Ramcharitmanas.

Sonebhadra News: रामचरितमानस की हर चौपाई में प्रभु श्रीराम का प्रभाव

Thu, 15 Oct 2026 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The influence of Lord Shri Ram in every chaupai of the Ramcharitmanas.
डाला  नगर स्थित श्री अंचलेश्वर महादेव मंदिर में प्रवचन करते कथावाचक श्रीश रामानुज वैष्णव दास  ।
डाला। स्थानीय नगर स्थित श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस पर आयोजित पांच दिवसीय मानस प्रवचन का शुभारंभ मंगलवार की शाम विधि-विधान के साथ हुआ। पहले दिन कथावाचक श्रीश रामानुज वैष्णव दास ने रामचरितमानस की महिमा का वर्णन किया। कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे। मंदिर के महंत मुरली तिवारी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में मानस परिवार समिति के अध्यक्ष नीरज पाठक, राजवंश चौबे और नरसिंह त्रिपाठी ने कथावाचक को माला पहनाकर स्वागत किया। व्यासपीठ से कथावाचक ने कहा कि रामचरितमानस कोई साधारण ग्रंथ नहीं है। इसकी प्रत्येक चौपाई में प्रभु श्रीराम विराजमान हैं। रामकथा सुनने और सुनाने का अवसर प्रभु की कृपा, संतों की कृपा, स्वयं की कृपा और ग्रंथ की कृपा से प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि कथा का श्रवण आत्मिक सुख और कल्याण के लिए करना चाहिए। संचालन चंद्रप्रकाश तिवारी ने किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष फूलवंती कुमारी, सजावल पाठक, इंदू शर्मा, रामनरेश पाठक, रविंद्र पांडेय, उत्तम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed