फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The hospital remained closed for the second day, the operator said: the young man had drunk chemical during a love affair.

दूसरे दिन भी बंद रहा अस्पताल, संचालक ने कहा : प्रेम प्रसंग में युवक ने पिया था केमिकल

Sat, 01 Feb 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
The hospital remained closed for the second day, the operator said: the young man had drunk chemical during a love affair.
कोन। स्थानीय कस्बे में संचालित निजी अस्पताल में कार्यरत युवक की शुक्रवार शाम को हुई मौत के बाद हुए हंगामे का असर दूसरे दिन भी बना रहा। अस्पताल में शनिवार को ताला रहा। कस्बे में संचालित कई अन्य अस्पतालों के भी बोर्ड उतार लिए गए। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने कहा कि रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सात महीने पहले खुले निजी अस्पताल में कार्य करने वाला झारखंड निवासी आजाद अंसारी (20) की शुक्रवार शाम तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल के ही एंबुलेंस से गंभीर हालत में झारखंड के भवनाथपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग कोन पहुंचे। निजी अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा मचाने लगे। अस्पताल संचालक ताला बंदकर मौके से फरार हो गया था। कोन पुलिस ने मौके पर पहुंच परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को सामने आए निजी अस्पताल के संचालक डॉ. नसीम मुहम्मद ने बताया कि महिला स्टाफ और आजाद के साथ प्रेम था। इस बीच युवक की शादी अन्यत्र तय होने के कारण दोनों में विवाद होने लगा। शुक्रवार दोपहर बाद दोनों अस्पताल की छत पर जाकर आपस में विवाद करने लगे। इसी दौरान आजाद ने अस्पताल में रखा केमिकल (फर्मलीन) का सेवन कर लिया। सूचना महिला कर्मी ने दी तो आनन-फानन युवक के परिजनों को बुलाकर इलाज के लिए बाहर भेज दिया गया था। हालांकि परिजन हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गोपालजी गुप्ता ने बताया कि युवक के मामा मैनुद्दीन अंसारी की तहरीर पर शव का दुद्धी सीएचसी में पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर, निजी अस्पताल की घटना सुन शनिवार को आसपास के कुछ अन्य अस्पताल संचालकों ने भी बोर्ड हटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed