फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The guards beat encroachment demolition

अवैध कब्जा ढहाने गए सुरक्षाकर्मियों को पीटा 

Tue, 22 Mar 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 22 Mar 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
 शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया में परियोजना की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को ढहाने गए सुरक्षाकर्मी की कथित भू माफिया के गुर्गों ने पिटाई कर दी। मामला सोमवार की शाम थाने पहुंचा लेकिन सारी कवायद दोनों पक्षों के बीच वार्ता तक सिमटी रही। मामला परियोजना के सीजीएम तक पहुंचा, तब मंगलवार को परियोजना प्रबंधन की ओर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दे दी गई। 
विज्ञापन



ककरी से लेकर खड़िया तक सैकड़ों लोगों ने एनसीएल की जमीन पर कब्जा जमाकर बिल्डिंग तान ली हैं। परियोजना की कवायद भी महज नोटिस तक सिमटी रह जाती है। इसी का फायदा उठाकर खड़िया में नए सिरे से वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग से सटे खाली जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है। बताते हैं कि इस निर्माण को लेकर कई महीनों से गतिरोध की स्थिति बनी हुई थी। पिछले दिनों परियोजना के लोगों ने निर्माण कार्य रोकवा दिया था। कुछ दिन काम रुका रहा। इसके बाद निचले स्तर को कुछ लोगों को मिलाकर फिर से निर्माण कार्य शुरू हो गया। बताते हैं कि सोमवार की सुबह किसी ने इसकी जानकारी परियोजना के सीजीएम को दे दी।
विज्ञापन


उनके निर्देश पर सुरक्षाकर्मी पहुंचकर निर्माण ढहाने लगे, आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने सुरक्षाकर्मियों की ही पिटाई कर दी। शाम को मामला थाने पहुंचा, लेकिन दोनों पक्षों के बीच मामला वार्ता तक सिमटा रहा। उधर, स्टाफ अधिकारी कार्मिक मोहम्मद मोबीन ने कहा कि निर्माण कार्य को रोकने के लिए सुरक्षा विभाग को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। मंगलवार की सुबह पुलिस को तहरीर भी भेजवा दी गई। वहीं एसओ जगदीश चंद्र यादव का कहना था कि तहरीर की बात उनके संज्ञान में नहीं है। अगर तहरीर मिलती है तो जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed