समूहों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर, सीडीओ महेंद्र सिंह और डीडीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक अविनाश कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद ने सपा सरकार की ओर से जनहित में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। दोनों विधायकों ने अच्छे कार्य के लिए नगवां सहित अन्य स्वंय सहायता समूहों के सदस्यों को सम्मानित किया। एलडीएम के प्रबंधक रईस अहमद, अग्रणी जिला प्रबंधक करूणेश कुलश्रेष्ठ, जिला समन्यवक डा. राज नारायण, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके श्रीवास्तव, रवि रंजन, राजीव भारती आदि मौजूद रहे।