फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The great-grandson killed the old lady to get the property

संपत्ति पाने के लिए परपोते ने की थी वृद्धा की हत्या

Thu, 24 Feb 2022 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
The great-grandson killed the old lady to get the property
कुरहुल गांव में घर में अकेली रह रही वृद्धा की हत्या के मामले का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया। संपत्ति की लालच में परपोते ने ही वृद्धा की हत्या की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त चाकू और मृतका का मोबाइल फोन भी पुलिस ने उसके पास से बरामद किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि कुरहुल गांव निवासी चंपा देवी के पति का छह माह पहले निधन हो गया था। उनकी कोई संतान नहीं थी। वह घर में अकेले ही रहती थीं। पति के छोटे भाई का पोता रामनिहोर व उसका परिवार ही देखभाल करता था। 18 फरवरी की रात वृद्धा की हत्या कर दी गई। उसकी रक्तरंजित लाश बरामद हुई। दरवाजा अंदर से बंद था। रामनिहोर की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। प्रथम दृष्टया पुलिस ने इसे संपत्ति का विवाद माना था। इसी दिशा में जब जांच आगे बढ़ी तो हत्या का राज भी खुल गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चंपा देवी के पास काफी जमीन थी। कुछ हिस्सा उसने एक व्यक्ति को बेच दिया था। आगे भी वह इसे बेचना चाहती थी। इसकी जानकारी रामनिहोर के बेटे देवराज पांडेय को हुई तो उसने विरोध किया। इसके बावजूद वृद्धा के न मानने पर उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पुलिस ने उसके पास से वृद्धा का मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करते हुए जेल भेज दिया। खुलासा करने वाली टीम में डाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर, हेड कांस्टेबल रामाश्रय यादव, महिला कांस्टेबल जोहरा बेगम, एसओजी प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद सादिक सिद्दीकी, सर्विलांस प्रभारी एसआई सरोजमा सिंह, स्वाट टीम प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed