फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The girlfriend had called the young man on the pretext of meeting, first electrocuted him, then cut off his leg.

Sonebhadra News: मिलने के बहाने बुलाकर प्रेमिका ने कराई थी युवक की हत्या, पहले करंट लगाया, फिर काट दिया पैर

Sun, 08 Mar 2026 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The girlfriend had called the young man on the pretext of meeting, first electrocuted him, then cut off his leg.
शक्तिनगर (सोनभद्र)। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में पिछले दिनों हुई संदीप यादव (20) की हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया। घटना बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरा में हुई थी। पुलिस ने प्रेम प्रसंग के चलते युवक की निर्मम हत्या का दावा किया है। मामले में प्रेमिका, उसकी मां, भाई समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने युवक को घर बुलाकर पहले करंट लगाया, फिर लाठी-डंडों से मारपीट की और कुल्हाड़ी से उसका पैर काट दिया।
विज्ञापन

एसपी मनीष खत्री ने बताया कि थाना बरगवां के आजादपुर निवासी संदीप यादव का ग्राम पोखरा निवासी पूजा पनिका से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी और संदीप कई बार पूजा से मिलने उसके घर भी जाता था। इसी बीच पूजा पनिका का विवाह उत्तर प्रदेश के ओबरा (जिला सोनभद्र) में तय हो गया। इसका संदीप यादव विरोध करने लगा। वह पूजा पर उससे शादी करने का दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर पूजा पनिका ने पूरी बात अपनी मां मुन्नी देवी, भाई मेलासागर पनिका और चाचा भोलानाथ पनिका को बताई। पहले भी पूजा का रिश्ता टूटने से परिवार को सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ी थी। ऐसे में परिवार के चारों लोगों ने मिलकर संदीप को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 27 फरवरी की रात पूजा पनिका ने संदीप यादव को मिलने के लिए अपने घर बुलाया। जैसे ही संदीप वहां पहुंचा, चारों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और पूजा से दूर रहने की हिदायत दी। संदीप शादी करने की जिद पर अड़ा रहा। इसके बाद आरोपियों ने पहले उसे बिजली का करंट लगाया और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। जब वह फिर भी नहीं माना तो आरोपी भोलानाथ पनिका ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से उसका बायां पैर काट दिया। आरोपियों ने उसे मृत समझ लिया और रात में ही उसे उठाकर घर के पास परमानंद बैस के अरहर के खेत में फेंक दिया। सबूत मिटाने के लिए घर में खून को गोबर से पुताई कर ढक दिया। संदीप के कपड़ों को भी जला दिया गया, ताकि मामला जंगली जानवरों के लिए लगाए गए करंट तार से हादसा प्रतीत हो। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने खेत में संदीप को गंभीर हालत में देख सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल संदीप को तत्काल जिला अस्पताल बैढ़न पहुंचाया, जहां से उसे जबलपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्य और वैज्ञानिक परीक्षण के बाद आरोपी भोलानाथ पनिका (39), मेलासागर पनिका (19), पूजा पनिका (20) और मुन्नी देवी पनिका (40) को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त लाठी, कुल्हाड़ी, बिजली का तार और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम को इस मामले के सफल खुलासे पर दस हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed