फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The family had gone home on New Year, thieves

Sonebhadra News: नव वर्ष पर घर गया था परिवार, चोरों ने उड़ाया माल

Thu, 04 Jan 2024 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
The family had gone home on New Year, thieves
रेणुकूट। स्थानीय पुलिस चौकी अंतर्गत हिंडाल्को आवासीय परिसर में एक कमरे का दरवाजा तोड़कर उसमें रखे नकदी-आभूषण पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

हिंडाल्को कॉलोनी निवासी मनीष उपाध्याय बीते एक जनवरी को किसी कार्य से परिवार सहित अपने पैतृक निवास मिर्जापुर गए थे। बुधवार की रात नौ बजे जब उनका दूध वाला पहुंचा तो उसने फोन कर सूचना दी कि घर का दरवाजा टूटा है और अंदर का सामान बिखरा है। सूचना पर वह आए तो घर की हालत देखकर दंग रह गए। मनीष के मुताबिक मुख्य दरवाजा तोड़कर घर में रखा एक लाख 80 हजार रुपये नकद, 6 अंगूठी, चार कान का झुमका और एक चेन चोरी हो गया था। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पिपरी एसओ राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

चोरी का लैपटॉप बरामद
रेणुकूट। नगर के मुर्धवा क्षेत्र से दो दिन पूर्व चोरी हुआ लैपटॉप पुलिस ने बरामद कर चोरी के आरोपी को जेल भेज दिया है। मुर्धवा निवासी रामचंद्र मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके घर में से बीते एक जनवरी को लैपटॉप चोरी हो गया था। छानबीन में जुटी पुलिस ने बृहस्पतिवार को हाईटेक रोड निवासी जितेंद्र चंद्रवंशी को लैपटॉप के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसे संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed