फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The faces of the candidates blossomed after receiving the appointment letter

Sonebhadra News: नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे

Tue, 13 Aug 2024 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
The faces of the candidates blossomed after receiving the appointment letter
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। प्रदेश में 1036 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसमें सोनभद्र में पांच अभ्यर्थी शामिल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे और विशिष्ट अतिथि डीएम बीएन सिंह रहे। स्वास्थ्य विभाग में शोध अधिकारी के पद पर चयनित चक्रवर्ती सिंह, अभिषेक सिंह, काव्या साहू, रोहित वर्मा को नियुक्त पत्र दिया गया। एक अभ्यर्थी विवेक कुमार स्वास्थ्य कारणों से उपस्थित नहीं हो सके। इस दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि पिछली सरकारों में भर्ती परीक्षाएं किसी न किसी वजह से फंस जाती थीं। उनका परिणाम नहीं आ पाता था, लेकिन सीएम योगी के शासनकाल में समय पर परीक्षा और परिणाम समय से आ रहे हैं। इस मौके पर डीएम और सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने पांच लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किया। वहीं सदर विधायक, डीएम और सीएमओ ने 15 टीबी मरीजों को पोषाहार भी वितरित किया। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. आरजी यादव, डीपीआरओ नमिता शरण, मलेरिया अधिकारी डीएन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed