फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The driver beaten to number taker

नंबर टेकर ने चालक को पीटा

Sat, 02 Apr 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sat, 02 Apr 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के घोरावल रोड पर शनिवार की दोपहर नंबर टेकर ने आटो चालक की पिटाई कर दी। इससे नाराज चालकों ने घोरावल राबर्ट्सगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। नारेबाजी करते हुए नंबर टेकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। करीब पौने घंटे बाद चौकी इंचार्ज ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन



लोगों का कहना है कि नंबर टेकर वाहन चालकों से वसूली करते हैं। साथ ही इन चालकों से बेगारी भी कराई जाती है। लोगों का आरोप है कि नंबर टेकर पुलिस के लिए वसूली करते हैं। शनिवार शाम करीब चार बजे नंबर टेकर और आटो चालक विजेंद्र के बीच 50 रुपये की लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। शाहगंज थानाक्षेत्र के बरवा निवासी चालक वृजेंद्र का आरोप है कि नंबर टेकर को वह 30 रुपये दे रहा था मगर नंबर टेकर पचास रुपये की मांगने लगा। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। इसकी जानकारी होने पर अन्य आटो चालकों ने वाहनों को सड़क पर खड़ा कर चक्काजाम कर दिया। चालकों का कहना हे कि नंबर टेकरों अक्सर चालकों के साथ मारपीट करते हैं। एक दिन में एक वाहन से पचास रुपये लिए जाते हैं। इसके अलावा थाना और चौकी पर देनी वाली धनराशि भी इन्हीं नंबर टेकरों से वसूली कराई जाती है। इसकी शिकायत पूर्व पुलिस से की जा चुकी है, फिर भी उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाती। उल्टे चालकों को रोक कर चालान किया जाता है। जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन


सूचना पर चौकी इंचार्ज अवध नाथ यादव मौके पर पहुंचे और करीब पौने घंटे बाद नंबर टेकर को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इस मौके पर विजेंद्र पटेल, चंदन राज, माले खां, जितेंद्र, रहीम, सरजू, फैज, राजू, अबरार, आंशू आदि मौजूद रहे। आटो रिक्शा संघ के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि नबंर टेकर जबरन गुंडा टैक्स वसूल रहे हैं। कहा कि यदि गुंडा टैक्स वसूलना बंद नहीं हुआ तो आटो चालक घरना देने को बाध्य होंगे। चौकी इंचार्ज ने कहा कि नंबर टेकर के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। एएसपी शंभूशरण ने कहा कि अगर यह नंबर टेकर अनिधृकृत रूप से वाहनों से वसूली करते हैं तो किसके इशारे पर। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed