फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The drama made us realise the truth of relationships and life.

Sonebhadra News: नाटक से कराया रिश्तों और जीवन की सच्चाई का अहसास

Sat, 20 Sep 2025 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The drama made us realise the truth of relationships and life.
शक्तिनगर। एनटीपीसी शक्तिनगर में हिंदी पखवाड़ा के तहत समूहन कला संस्थान के कलाकारों ने नाटक के प्रभावशाली मंचन से दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

मणि मधुकर की चर्चित रचना ‘किस्सा दुलारी बाई का’ के मंचन को लोगाें ने खूब सराहा। नाटक के जरिये रिश्तों और जीवन की सच्चाई का अहसास कराया गया।
निर्देशक रोज़ी मिश्रा के निर्देशन में हुए इस नाटक ने दर्शकों को रिश्तों और जीवन के असली मायने समझाने का संदेश दिया। नाटक में दुलारी बाई की कहानी है, जो धन और सोने की लालसा में डूबी रहती है। विवाह से भी इसलिए दूर रहती है कि कहीं पति उसकी संपत्ति का अधिकारी न बन जाए।
कथा में मोड़ तब आता है जब कल्लू भांड, राजा का वेष धरकर उससे विवाह कर लेता है। दुखी दुलारी को ईश्वर वरदान देते हैं कि वह जिसे भी छुए, वह सोना बन जाए। यह वरदान धीरे-धीरे अभिशाप बन जाता है। जब वह भोजन करने जाती है तो भोजन भी सोने में बदल जाता है। यही वह क्षण है जब दुलारी को समझ आता है कि रिश्ते और प्रेम ही जीवन का असली धन हैं।
विज्ञापन

अक्षत कुमार ने कटोरीमल, राजन कुमार झा ने सूत्रधार और पटेल, श्रेयसी सिन्हा व मनी अवस्थी ने दुलारी बाई, जबकि अभिषेक विश्वकर्मा ने कल्लू भांड की भूमिका निभाई। प्रभात कुमार, आलोक कुमार गुप्ता, आकाश पांडेय और चिमना मांझी ने भी अपनी अदाकारी से वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed