फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The district office of the Irrigation Department will be built in Purainia and Pannuganj.

Sonebhadra News: पुरैनिया एवं पन्नूगंज में सिंचाई विभाग का बनेगा जिलेदारी कार्यालय

Sun, 01 Mar 2026 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
The district office of the Irrigation Department will be built in Purainia and Pannuganj.
जर्जर हो चुका कार्यालय। संवाद - फोटो : संवाद
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के पुरैनिया गांव स्थित जर्जर हो चुके डाक बंगला का जल्द ही कायाकल्प होगा। नहर प्रखंड मिर्जापुर (एमसीडी) के अन्तर्गत बेलौड़ी और पुरैनिया स्थित डाक बंगला आता है। बेलौड़ी में एमसीडी के कर्मचारियों का ठहरना होता है। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं होने से यहां कर्मचारी ठहरने से कतराते हैं। डाक बंगला का मरम्मत कार्य कराए जाने की जरूरत है। वहीं समय बीतने के साथ पुरैनिया स्थित डाक बंगला पूर्ण रूप से जर्जर हो गया है। डाक बंगला जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। इसको को ध्यान में रखकर नहर प्रखंड मिर्जापुर की तरफ से पुरैनिया डाक बंगला परिसर में करीब एक करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से जिलेदारी कार्यालय का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

साथ ही परिसर की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवॉल का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसी क्रम में पन्नूगंज थाना के सामने सिंचाई विभाग की उपलब्ध भूमि पर लगभग एक करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से एक अन्य जिलेदारी कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इस प्रस्ताव को भी शासन को भेजा गया है। वहीं बेलौड़ी स्थित डाक बंगला परिसर में करीब एक करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बाउंड्रीवॉल निर्माण एवं सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। यहां निरीक्षण संबंधी गतिविधियों के लिए व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी। वर्तमान में भवन जर्जर स्थिति में है, इसे दुरुस्त कर आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। इस तरह से तीनों परियोजनाओं पर 3.90 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। विभागीय सूत्रों के अनुसार अगले वित्तीय वर्ष में बजट मिलने की पूर्ण उम्मीद है। बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

धौरहरा में बनकर तैयार है जिलेदारी कार्यालय
करमा बाजार स्थित धौरहरा कस्बा में नहर प्रखंड मिर्जापुर की तरफ से नवनिर्मित निरीक्षण भवन/न्यायालय का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब जनता को निरीक्षण भवन में जनसुनवाई करने का इंतजार है। ग्रामीणों की मांग पर सिंचाई विभाग की तरफ से निरीक्षण भवन/न्यायालय की स्थापना की गई है। परिसर में इंटरलॉकिंग के साथ पौधे भी लगवाए गए हैं, इसमें कार्यालय एवं कर्मचारियों के रहने के लिए आवास भी बनवाए गए हैं। इसके साथ है परिसर की बाउंड्री करवा कर सुंदरीकरण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरैनिया डाक बंगला वाले स्थान पर और पन्नूगंज थाना के सामने विभागीय भूमि पर जिलेदारी कार्यालय और बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया जाएगा। बेलौड़ी स्थित डाक बंगला का सुंदरीकरण और बाउंड्रीवॉल का निर्माण प्रस्तावित है। करीब 3.90 करोड़ की लागत से सभी कार्य कराए जाने हैं। बजट मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। -अजय कुमार श्रीवास्तव, एसडीओ, मिर्जापुर कैनाल डिविजन।

करमा ब्लॉक के धौरहरा में निर्माण कार्य पूरा हो गया है। टीएमसी की मांग की गई है। बजट आते ही व्यवस्था कर शीघ्र ही वहां पर जिलेदार बैठना शुरू करेंगे और जनता की जनसुनवाई करेंगे। - प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता-नहर प्रखंड मिर्जापुर/सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed