{"_id":"972629fe6a0f2a5e2ef505361ea130cc","slug":"the-dispute-began-in-mother-son-home-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां से विवाद पर बेटे ने घर में लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां से विवाद पर बेटे ने घर में लगा दी आग
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
Updated Sun, 19 Apr 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
विंण्ढमगंज थाना क्षेत्र के हीराचक गांव में शनिवार को मानदेव के बेटे दशई ने मां से विवाद के बाद नाराज होकर घर में आग लगा दी। इससे घर के सभी सामान जलने लगे।
यह नजारा देख जब गांव वाले आग बुझाने मौके पर पहुंचे तो बेटे ने टंगारी लेकर लोगाें को आग न बुझाने के लिए धमकाया। इससे कोई आगे नहीं बढ़ा और कच्चा मकान पूरी तरह से जल गया।
मकान में रखा गृहस्थी का सामान जल गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। शनिवार की देर शाम किसी बात को लेकर दशई और उसकी मां कमला के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
इससे नाराज होकर दशई ने मिट्टी का तेल कपड़ों पर छिड़क कर आग लगा दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग बुझाने के लिए ग्रामीण आगे बढ़े तो दशई ने कुल्हाड़ी लेकर उन्हें दौड़ा लिया।
भयवश कोई आग बुझाने के लिए आगे नहीं बढ़ा और घंटे भर में मकान जल कर राख हो गया। घटना के वक्त मानदेव घर पर मौजूद नहीं था। आग से मकान और गृहस्थी का समूचा सामान जल कर राख हो गया।
पीड़िता कमला ने बेटे के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष सर्वेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दशई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।