{"_id":"0287efbdbe3db4e2330fe14c270a3049","slug":"the-display-on-the-power-chaos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत दुर्व्यवस्था पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत दुर्व्यवस्था पर किया प्रदर्शन
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र
Updated Tue, 11 Aug 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगवां ब्लाक क्षेत्र में विद्युत दुर्व्यवस्था पर मंगलवार को ग्रामीणों ने विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। कम्हरिया के ग्रामीणों ने जहां एलटी लाइन के लटक रहे तार से दुर्घटना की आशंका जताई है, वहीं खलियारी दलित बस्ती के लोगों ने ट्रांसफार्मर जलने पर विरोध जताया है।
ग्रामीण जय प्रकाश सिंह और नंदलाल पासवान ने कहा कि एलटी लाइन का तार लटक रहा है, इससे किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है। कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
रामसूरत और उदयवीर ने कहा कि तार लटकने से दुर्घटना की आशंका प्रबल है। सुरेंद्र और दशरथ ने कहा कि 15 दिनों से सेमरिया का ट्रांसफार्मर जला हुआ है। जिसे विभाग की ओर से पोल के नीचे उतार दिया गया है।
विज्ञापन
अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई। प्रदर्शन करने वालों में श्रीराम, राजकुमार, राधेश्याम, विशोक कुमार, बाबूलाल, निर्भय, सच्चिदानंद आदि शामिल रहे। खलियारी प्रतिनिधि के मुताबिक-खलियारी दलित बस्ती में तीन माह से ट्रांसफार्मर जला हुआ है।
विभाग को कई बार शिकायत करने के बावजूद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे आजिज आकर मुन्ना, राजू, सुन्नी देवी, बबुंदर, श्याम सुंदर, दुर्गावती देवी, प्रभावती देवी, सलिता, घरदेखिया, रामलाल, फूलवासी, झील्लू, राजेंद्र, नीशा ने ट्रांसफार्मर के समक्ष प्रदर्शन किया।
कहा कि शीघ्र ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसी प्रकार से रइयां, पडऱी, नौडिहवा, बलियारी, कजियारी, बरहुआं आदि गांवों में भी ट्रांसफार्मर जले हैं।