फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The development threatened to lay siege to the building

विकास भवन का घेराव करने की चेतावनी

Tue, 05 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला/सोनभद्र Updated Tue, 05 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
The development threatened to lay siege to the building
राबर्ट्सगंज मुख्यालय स्थित दंडइत बाबा मंदिर परिसर में सोमवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी महासंघ की बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों ने एरियर, बोनस और बकाया वेतन भुगतान के संबंध में चर्चा की। इसके बाद
विज्ञापन


विकास भवन में कर्मचारियों ने जिला पंचायत राज अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा। चेतावनी देते हुए कहा कि जनवरी माह तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो विकास भवन का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह मौर्य ने कहा कि वक्ताओं ने कहा कि एरियर, बोनस और बकाया वेतन भुगतान न होने से कर्मचारी परेशान हो गए हैं। समस्याओं को दूर करने के लिए कई बार कर्मचारियों ने
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को मांगपत्र सौंप चुके है, लेकिन उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा। परेशान कर्मचारी विवश होकर आंदोलन की राह पकड़ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण किसी सूरत में


बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि अविलंब कर्मचारियों की समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो संगठन वृहद आंदोलन करेगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर संरक्षक रविंद्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष रईश अहमद, देवानंद पाठक, राजेश कुमार, विनोद पासवान, आशिफ अली, अजय कुमार, चंद्रबली सिंह, चंदन कुमार, संजय दत्त, राजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed