फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The department should bring the progress of development works to A grade.

Sonebhadra News: विकास कार्यों की प्रगति ए ग्रेड में लाएं विभाग

Thu, 30 Jan 2025 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The department should bring the progress of development works to A grade.
सोनभद्र। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय पर सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। सभी विभागों को शासन से आवंटित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करते हुए प्रगति ए ग्रेड में लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाय। निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा कराएं। इसमें किसी तरह की बाधा आ रही है तो संबंधित विभाग से समन्वय बनाकर उसे दूर कराएं। सभी विभाग समय सीमा का पूरा ध्यान रखें। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्ता के साथ अधूरे कार्याें को पूरा किया जाय। जिस स्तर से कमी पाई जाएगी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया जाएगा। बैठक में एडीएम नमामि गंगे रोहित यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा, बीएसए मुकुल देव पांडेय, डीपीआरओ नमिता शरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed