फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The demand of the lease holders to get possession of the land

जमीन पर कब्जा दिलाने की पट्टाधारकों ने की मांग

Tue, 02 Aug 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The demand of the lease holders to get possession of the land
घोरावल। तहसील क्षेत्र के जोगिनी गांव में अनुसूचित जाति और जनजातियों के लोगों को 25 वर्षों के बाद भी पट्टा की जमीन पर कब्जा नहीं मिलने पर तीन दर्जन से अधिक पट्टाधारियों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम श्याम प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जोगिनी गांव में वर्ष 1996-97 में तीन दर्जन से अधिक लोगों को पट्टा दिया गया था। कब्जा को लेकर ग्रामीण आज तक तहसील और थाने का चक्कर काट रहे हैं। बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर वर्ष 2003 में तहसील प्रशासन की तरफ से पट्टाधारियों को कब्जा दिलाने के लिए हलफनामा दिया गया था। लेकिन पट्टाधारियों को आज तक कब्जा नहीं दिलाया जा सका। बीते 17 जुलाई को पट्टे की भूमि की पैमाइश की गई पर पट्टाधारक कब्जा नही पा सके। प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा गया कि ग्रामीणों को उनके पट्टे पर कब्जा दिलाया जाय। पुलिस प्रशासन उनका साथ देने की बजाय विपक्षियों का साथ दे रही है। इस अवसर पर एकादशी, रामलखन, बंधू, नंदलाल, शिवकुमारी, गुलाब, भुंवर, पंचू, लालती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed