फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The demand for electricity has crossed 29 thousand megawatts

Sonebhadra News: 29 हजार मेगावाट के पार पहुंची बिजली की मांग

Fri, 27 Jun 2025 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
The demand for electricity has crossed 29 thousand megawatts
अनपरा। प्रदेश में बिजली की मांग बृहस्पतिवार की देर रात पीकऑवर में 29 हजार मेगावाट के पार चली गई। बिजली की मांग को पूरा करने के लिए अनपरा और एमईआईएल की इकाइयों ने क्षमता से अधिक उत्पादन किया।
विज्ञापन


बारिश के बाद निकली धूप के कारण उमस बढ़ने लगी है। मंगलवार को बिजली की मांग 29524 मेगावाट पहुंच गई थी। बुधवार को मांग में 600 मेगावाट की गिरावट आई, लेकिन अगले 24 घंटे में मांग फिर 29533 मेगावाट पर पहुंच गई। बिजली की मांग को पूरा करने के लिए निगम सहित निजी क्षेत्र की इकाइयों को पूर्ण क्षमता से संचालित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार की देर रात पीकऑवर में अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की पांचवीं इकाई ने 506 मेगावाट, छठवीं इकाई ने 500 मेगावाट और सातवीं इकाई ने 502 मेगावाट का उत्पादन किया। निजी क्षेत्र की एमईआईएल समूह की अनपरा एनर्जी लिमिटेड की 600 मेगावाट की दोनों इकाइयों ने 1200 मेगावाट का रिकाॅर्ड उत्पादन किया। रिहंद की जलविद्युत इकाइयों से 125 मेगावाट, ओबरा की जलविद्युत इकाइयों से 60 मेगावाट और खारा से 67 मेगावाट का उत्पादन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed