{"_id":"6837500e5d82e04a9a08413c","slug":"the-demand-for-electricity-has-crossed-29-thousand-megawatts-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-129034-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 29 हजार मेगावाट के पार पहुंची बिजली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 29 हजार मेगावाट के पार पहुंची बिजली की मांग
विज्ञापन
सूबे में बिजली की मांग 24 घंटे में 1100 मेगावाट बढ़कर 29 हजार मेगावाट के आंकड़े को पार कर गई। बिजली की मांग बढ़ने के कारण सभी इकाइयों से पूर्ण क्षमता से उत्पादन कराया जा रहा है।
इस बीच बुधवार की शाम अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट चौथी इकाई तकनीकी खराबी से बंद हो गई। खामी को ढूंढने में परियोजनाकर्मी लग गए। मंगलवार को पीकऑवर में बिजली की अधिकतम मांग 27912 मेगावाट दर्ज की गई थी।
24 घंटे में बिजली की मांग 1100 मेगावाट बढ़ गई। पीकऑवर में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन निगम की सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध कराने वाली अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की पांचवीं से 504 मेगावाट और सातवीं इकाई से 500 मेगावाट का रिकार्ड उत्पादन दर्ज किया गया।
विज्ञापन
शेष इकाइयां भी क्षमता के नजदीक रहीं। पीकऑवर में बिजली की अधिकतम मांग 29051 मेगावाट और न्यूनतम मांग 17007 मेगावाट दर्ज किया गया।