फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The cooks took out a procession and demonstrated at the collectorate

रसोइयों ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Thu, 28 Oct 2021 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
The cooks took out a procession and demonstrated at the collectorate
राबर्ट्सगंज से कलेक्ट्रेट जुलूस निकालते माध्यमिक रसोईया वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी।संवाद - फोटो : SONBHADRA
माध्यमिक भारतीय रसोइया वेलफेयर एसोसिएशन के लोगों ने बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज नगर से जुलूस निकाल कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। रामलीला मैदान से निकले जुलूस को प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्ष संतोष कुमारी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को नामित नौ सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ज्ञांती देवी ने कहा कि उच्च न्यायालय ने रसोइयों का न्यूनतम मानदेय निर्धारित करने का आदेश दिया है लेकिन प्रदेश सरकार न्यूनतम मानदेय देने से पीछे हट रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष ऊषा साहू ने कहा कि रसोइयों का मानदेय अप्रैल 2021 से अब तक बाकी है। मानदेय का भुगतान न होने से रसोइयों के समक्ष समस्या पैदा हो गई है। संगठन के संरक्षक व संस्थापक तैयब अंसारी ने कहा कि उच्च न्यायालय ने सरकार को 2005 से अब तक का मानदेय चार माह के भीतर देने का निर्देश दिया था लेकिन सरकार देने से इनकार कर रही है। कहा कि सरकार यदि रसोइयों का वेतन नहीं दिया गया तो माध्यमिक भारतीय रसोइयां वेलफेयर एसोसिएशन जिले में कार्य बहिष्कार कर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर गायत्री देवी, रूपवती, सुनीता देवी, रामजन्म सिंह, भगवान सिंह, राम सिंह, केवला देवी, लालती देवी, चंद्रावती देवी, शिवपूजन, कुलवंती, राधिका, रीतू, मीना देवी, अक्षय गुप्ता आदि शामिल रहे। संचालन जगदीश प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed