फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The coldest day of this season, the maximum temperature was 21.4 degrees.

Sonebhadra News: इस सीजन का सबसे ठंडा दिन, 21.4 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

Fri, 19 Dec 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The coldest day of this season, the maximum temperature was 21.4 degrees.
शक्तिनर-वाराणसी राजमार्ग ममुआ गांव के समीप सुबह छाया कोहरा।संवाद
सोनभद्र। सोनांचल के तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच सर्दी का सितम जारी है। बृहस्पतिवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस सीजन में पहली बार तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है। सुबह घना कोहरा छाया रहा। पूरे दिन सर्द हवा चलने से धूप बेअसर रही। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। ठंड से बचाव के लिए चट्टी-चौराहों पर अलाव जलाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

चुर्क स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दोपहर में अधिकतम पारा 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके मुकाबले बुधवार को न्यूनतम पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 23.2 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

इस तरह से बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारा में 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हुई। वहीं अधिकतम पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे आया। मौसम विज्ञान केंद्र से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो अभी इस सीजन में 22 डिग्री सेल्सियस से नीचे अधिकतम पारा नहीं आया था। इस तरह से बृहस्पतिवार को इस सीजन का सबसे कम अधिकतम पारा दर्ज हुआ है। पूरे दिन चले सर्द हवा से लोग ठिठुरती हालत में देखे गए। पूरे दिन लोग गर्म कपड़े पहने रहे। सुबह करीब साढ़े सात बजे तक कोहरे का असर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोहरे के बीच हेडलाइट चलाकर गुजरे वाहन
वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर कोहरे के बीच भारी वाहन हेडलाइट जलाते हुए धीमी गति से चलते रहे। सुबह आठ बजे तक हाईवे पर दृश्यता 50 मीटर तक रही। घने कोहरे से मारकुंडी घाटी में वाहनों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 10 बजे तक कोहरे का असर रहा। कोहरे के कारण रोडवेज की बसों और ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ा है। चोपन रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनें आधे से एक घंटे देर से चल रही हैं।
---
ग्रामीण बाजारों में नहीं जल रहे अलाव
ठंड बढ़ने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र के चट्टी चौराहों पर पर्याप्त अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं हो सकी है। रामगढ़ निवासी रामबाबू केशरी का कहना है कि रामगढ़ बाजार में दूरदराज से लोग आते हैं, मगर अभी तक प्रशासन की तरफ से बाजार में अलाव की व्यवस्था नहीं हुई है। इससे लोग सुबह-शाम ठिठुरती हालत में बाजार से गुजर रहे हैं। सर्वाधिक परेशानी राहगीरों को हो रही है। उन्होंने गुरौटी तिराहा, बस स्टैंड के पास अलाव जलवाने की मांग की। उधर, रॉबर्ट्सगंज नगर सहित अन्य निकायों में आग जलाए जा रहे हैं, मगर पर्याप्त मात्रा में लकड़ी न गिराए जाने की शिकायत है।

---
एक हफ्ते ऐसे रहा तापमान
दिन : न्यूनतम - अधिकतम पारा
12 दिसंबर: 9.2 - 24.0
13 दिसंबर: 13.0 -22.8
14 दिसंबर: 10.5 - 22.6
15 दिसंबर: 9.4 - 22.8
16 दिसंबर: 8.8 - 22.4
17 दिसंबर: 9.8 - 23.2
18 दिसंबर: 10.0 - 21.4
---
ओपीडी में बढ़ी मरीजों की भीड़
तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आने वाले ज्यादातर मरीज सर्दी से होने वाली बीमारियों से ग्रसित हैं। सर्दी-खांसी, बुखार, उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े हैं। खास तौर से बच्चों और बुजुर्गों में समस्या अधिक है। सीएमओ डॉ. पीके राय ने बताया कि तापमान में गिरावट के मद्देनजर सभी अस्पतालों में तैयारियों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। औचक निरीक्षण कर इसे सुनिश्चित भी कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में बच्चों को ठंड से बचाएं। उनके सिर, कान, हाथ-पैर को ढककर रखें। सुबह की सैर में भी सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed