{"_id":"862842fce309a1a719b10ef0eaf0a2ae","slug":"the-child-s-death-was-jammed-highway-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बालक की मौत जाम किया राजमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बालक की मौत जाम किया राजमार्ग
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Mon, 07 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र की सीमा से लगे विलासपुर (झारखंड) में आरटीओ दफ्तर के पास सोमवार की सुबह अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से रंजन गुप्ता (13) की मौत हो गई। घटना से नाराज क्षेत्रीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को पांच घंटे तक जाम रखा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और खंड विकास अधिकारी ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
जानकारी के अनुसार विलासपुर का रहने वाला रंजन गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता सोमवार की सुबह शौच के लिए घर से बाहर जा रहा था। इस दौरान करीब साढ़े छह बजे नगर उटारी से एक पिकअप बकरी लादकर विण्ढमगंज बाजार की ओर आ रही थी। इस दौरान विलासपुर में ही आरटीओ कार्यालय के सामने पिकअप के धक्के से रंजन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने चालक को वाहन समेत पकड़ लिया। नाराज लोगों ने रींवा-राची मार्ग जाम कर दिया।
सुबह करीब आठ बजे से लगा जाम दोपहर बाद करीब एक बजे तक चला। इस बीच मौके पर पहुंची क्षेत्रीय खंड विकास अधिकारी कुंज बिहारी और थानाध्यक्ष पीके शर्मा ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। बीडीओ ने पारिवारिक लाभ योजना का 20 हजार रुपये तत्काल दिया और एक इंदिरा आवास देने का आश्वासन दिया। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और वाहन को सीज कर दिया है।