{"_id":"69c6c027c671bcc4dd007827","slug":"the-bsa-office-will-operate-from-the-new-building-within-the-diet-complex-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-143939-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: डायट परिसर के नए भवन में चलेगा बीएसए कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: डायट परिसर के नए भवन में चलेगा बीएसए कार्यालय
उरमौरा स्थिति डायट परिसर में नवनिर्मित बीएसए कार्यालय का फीताकाटकर शुभारंभ करते डीएम बीएन सिंह।
Link Copied
सोनभद्र। रामनवमी पर जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई सौगात मिली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में नव निर्मित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को डीएम बद्रीनाथ सिंह व सीडीओ जागृति अवस्थी ने पूजा-अर्चना कर किया। उद्घाटन के बाद दोनों अधिकारियों ने कार्यालय में प्रवेश भी किया।
विज्ञापन
डीएम ने कार्यालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि शेष बचे अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी शैक्षिक सत्र से कार्यालय का संचालन व्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से करें, इससे शिक्षा से जुड़े कार्यों में तेजी और गुणवत्ता लाई जा सके। कार्यक्रम में डीडीओ हेमंत सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, डीपीआरओ नमिता शरण, जिला परियोजना अधिकारी विनीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।