फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The bringer of happiness, the remover of sorrows, the destroyer of talks, the source of pure love, the joy of grace..

Sonebhadra News: सुखकर्ता दुखहर्ता, वार्ता विघ्नाची, नुरवी पुरवी प्रेम, कृपा जयाची...

Wed, 16 Sep 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The bringer of happiness, the remover of sorrows, the destroyer of talks, the source of pure love, the joy of grace..
रॉबर्ट्सगंज दुग्धेश्वर महादेव मंदिर के समीप गणेश महोत्सव पूजा पांडाल की भव्य प्रतिमा। संवाद
सोनभद्र/चुर्क/शक्तिनगर/रेणुकूट। जिले में चारों तरफ गणेशोत्सव की धूम है। भव्य पंडालों में सोमवार की देर शाम विघ्नहर्ता की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से श्रद्धालु दर्शन-पूजन में जुटे रहे। इस दौरान भजन-कीर्तन, आरती और विघ्नहर्ता के जयकारे गूंज रहे हैं। पूजा समितियों की ओर से विविध धार्मिक अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया है। रॉबर्ट्सगंज में मेन चौक के पास दुग्धेश्वर मंदिर स्थित पूजा पंडाल और गुरुद्वारा के पास पंडाल में गणपति की प्रतिमा स्थापित है। यहां पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। चुर्क में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर और नगर पंचायत के वार्ड चार और पांच में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। रेणुसागर स्थित हिंडालको के पैराडाइज प्रेक्षागृह में पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव का शुभारंभ ईआर हेड मृदुल भारद्वाज, मानव संसाधन विभागाध्यक्ष बृजेश कुमार वर्मा और अनिकेत दास ने विधिवत पूजन कर किया। देर शाम भजन संध्या में अनपरा के भजन गायक अनुज और आशीष की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हेड एचआर आशीष पांडेय ने कहा कि गणेश उत्सव भारतीय संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का पर्व है। शक्तिनगर स्थित एनटीपीसी सिंगरौली में श्री श्री गणेश पूजा समिति की ओर से प्रतिमा स्थापना के साथ पूजा, हवन और प्रसाद वितरण हुआ। एनसीएल बीना के रामलीला मंडप में आठ दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव शुरू हुआ। यहां धार्मिक आयोजनों के साथ बच्चों के लिए झूले और विभिन्न स्टॉल लगाए गए हैं। बलिया नाला और अंबेडकर नगर पुनर्वास कॉलोनी में भी पंडाल सजाए गए हैं। रेणुकूट के गांधी मैदान में पांच दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और महाआरती के साथ सोमवार की देर शाम हुआ। मंगलवार को सुंदरकांड का संगीतमय और सामूहिक पाठ हुआ। आयोजन समिति के अनुसार बुधवार को महाआरती व रात्रि जागरण और 17 सितंबर को श्याम कीर्तन होगा। 18 सितंबर को भंडारे के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। करमा के गणेशपुर गांव स्थित गणेश मंदिर पर समाजसेवी धर्मराज सिंह के नेतृत्व में हरिकीर्तन के बाद मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर के कर्मचारी कल्याण केंद्र (संगम क्लब) में मंगलवार को गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन पूजा-अर्चना के बाद महाभंडारे का आयोजन हुआ। परियोजना प्रमुख संजय असाटी और महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने भगवान गणेश की पूजा की। श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया। पं. रामजी द्विवेदी ने मंत्रोच्चार कराया। रिहंद में दिनभर भक्तिमय माहौल रहा। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जीसी साहू ने बताया कि 16 सितंबर को ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा। आयोजन में कर्मचारी और स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।

रॉबर्ट्सगंज दुग्धेश्वर महादेव मंदिर के समीप गणेश महोत्सव पूजा पांडाल की भव्य प्रतिमा। संवाद

रॉबर्ट्सगंज दुग्धेश्वर महादेव मंदिर के समीप गणेश महोत्सव पूजा पांडाल की भव्य प्रतिमा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed