फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   bride refused to marry groom saying he crazy in sonbhadra

आखिर ऐसा क्या हुआ: शादी के बीच दूल्हे की हरकत देख भड़क गई दुल्हन, जयमाल से पहले शादी से किया इनकार

Thu, 23 Jan 2025 07:14 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 23 Jan 2025 07:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक हौरान करने वाला मामला सामने आया है। बरात आने पर घरवालों ने धूमधाम से स्वागत किया। इसके बाद द्वारपूजा की रस्म पूरी हुई। जयमाल के स्टेज पर पहुंचते ही दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
bride refused to marry groom saying he crazy in sonbhadra
विवाह (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

सोनभद्र जिले के शक्तिनगर थाने के खड़िया बाजार में जयमाल के दौरान दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। आरोप था कि दुल्हा विक्षिप्त है। थाने में घंटों पंचायत के बाद शादी का खर्च लौटाने की बात पर बरात बिना दुल्हन के लौट गई।
विज्ञापन


बरात शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से शक्तिनगर के खड़िया बाजार पहुंची थी। धूमधाम से बरात लड़की के दरवाजे पर पहुंची। लड़की पक्ष ने बरातियों की खूब आवाभगत की। द्वारपूजा के बाद जयमाल की रस्म शुरू हुई।
विज्ञापन


इसी बीच जयमाल के लिए स्टेज पर बैठे दूल्हे की हरकत देख उसके विक्षिप्त होने की बात सामने आई। दुल्हन और उनके परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हे के पिता पर विक्षिप्त होने की बात को छुपाने का आरोप लगाया। देखते-देखते मामला पुलिस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे और उसके पिता के साथ ही गाड़ियों सहित बरातियों को थाने ले गई। यहां घरातियों ने शादी से पूर्व दिए गए सामान और सारे खर्चे की भरपाई की मांग की। कई घंटों चले सुलह समझौते के बीच दूल्हे के पिता से 50 हजार नकद और 5 लाख 50 हजार का चेक दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ और बरातियों समेत दूल्हे और उनके पिता को छोड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed