फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The bride reached the examination hall directly marriage

Sonebhadra News: शादी के मंडप से सीधे परीक्षा कक्ष में पहुंची दुल्हन

Tue, 14 Mar 2023 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
The bride reached the examination hall directly marriage
दुद्धी। भाऊराव देवरस पीजी कॉलेज में मंगलवार को उस समय लोग हैरान रह गए, जब नई नवेली दुल्हन परीक्षा देने पहुंची। फूल-मालाओं से सजी कार में सवार दुल्हन मंडप उठकर परीक्षा कक्ष पहुंच गई। शादी के जोड़े में उसने स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा दी। परीक्षा समाप्त होने के बाद शिक्षकों का आशीर्वाद लेकर दुल्हन अपने ससुराल रवाना हुई। फुलवार निवासी माधो घसिया की बेटी सोनम दुद्धी स्थित डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा है। उसकी शादी 13 मार्च को तय थी। इस बीच विवि से परीक्षा कार्यक्रम भी जारी हो गया। 14 मार्च को दोपहर पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा होने पर उसकी चिंता बढ़ गई। परीक्षा छूटने के डर से चिंतित सोनम ने अपनी समस्या होने वाली ससुराल में बताई। ससुराल वालों ने उसकी पढ़ाई निर्बाध जारी रहने का भरोसा दिया। छत्तीसगढ़ निवासी दूल्हे धनंजय ने बताया कि सोनम ने 14 मार्च को परीक्षा की बात बताई थी। उन्होंने परीक्षा देकर ही विदा होने की बात रखी। दुल्हन सोनम की बात सुनते ही दूल्हे व उसके ससुराल पक्ष वालों ने निश्चय किया कि परीक्षा के बाद ही विदाई होगी। सोमवार को फुलवार गांव में रात भर विवाह का कार्यक्रम चला। इसके बाद छात्रा दुल्हन के पोशाक में ही सीधे मंडप से परीक्षा देने के लिए महाविद्यालय दुद्धी दूल्हे की फूल मालाओं से सजी कार में पहुंच गई। दोपहर डेढ़ बजे से साढ़े चार बजे तक चली परीक्षा के बाद दुल्हन सोनम अपने दूल्हे धनंजय के साथ भंवरमाल रामनुजगंज बलरामपुर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed