{"_id":"60d0bf6d8ebc3e348b79e220","slug":"the-boy-died-after-being-crushed-by-the-tractor-the-villagers-burnt-the-tractor-sonbhadra-news-vns596107214","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलकर बालक की मौत, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से कुचलकर बालक की मौत, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर जलाया
रायपुर थाना क्षेत्र के सोहदवल गांव के समीप सड़क हादसा के दौरान लगी भीड़।
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
रायपुर थाना क्षेत्र के सरईगाढ़-वैनी मार्ग पर सोमवार की शाम करीब पांच बजे ट्रैक्टर से कुचलकर साइकिल सवार एक किशोर की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने परिजनों के साथ वैनी सरईगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा कर जाम खत्म कराया लेकिन बाद देर शाम आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर को जला दिया।
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के सोहदवल गांव के चार बच्चे करन (12) पुत्र गोविंद, अंगद (15) पुत्र विजय, निरंजन(09) पुत्र विजय और अर्जुन (13) पुत्र सोहन वैनी बाजार गए थे। वहां से वापस जाते समय सोहदवल गांव के ही करीब वैनी की तरफ से ही गिट्टी-बालू लदा ट्रैक्टर आ रहा था। बच्चे साइकिल से सड़क पार कर रहे थे कि चारों ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। इस हादसे में करन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं निरंजन व अंगद गंभीर रूप से घायल हो गए। अर्जुन को हल्की चोट आईं। सभी को वैनी सीएचसी ले जाया गया, जहां निरंजन व अंगद की हालत गंभीर रेख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर, परिजनों के साथ गांव के लोगों ने शव सड़क पर रखकर वैनी-सरईगाढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पन्नूगंज और रायपुर थाने की पुलिस ने लोगों को समझा कर जा खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।