Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The body was found hanging from a noose supported by a pillar

Sonebhadra News: खंभे के सहारे फंदे पर लटकता मिला शव

Thu, 17 Apr 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The body was found hanging from a noose supported by a pillar
चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवारी टोला भरगोन केरवा में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति का शव घर के पीछे बिजली के खंभे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी पन्नालाल (50) के घर के पीछे बिजली का खंभा लगा है। बुधवार की रात सभी परिजन खाना खाकर सो गए। सुबह नींद खुली तो देखा कि पन्नालाल का शव खंभे के सहारे फंदे से लटक रहा था। सूचना पर थाना प्रभारी प्रणय प्रशून श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि फंदा किस कारण से लगाया है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों से पूछताछ कर जानकारी ली जा रही है। संवाद
विज्ञापन

श्रमिक ने फंदा लगाकर जान दी
शक्तिनगर। थाना क्षेत्र के रेलवे काॅलोनी के समीप स्थित कुबेर नगर में एक युवक ड्यूटी से लौटने के बाद फंदे पर झूल गया। घटना की जानकारी हुई, तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक कुमार (32) ससुराल में रहकर एनटीपीसी विंध्याचल में संविदा पर कार्य करता था। बुधवार देर शाम कार्य से वापस लौटने के बाद घर में लगी सीट की पाइप में साड़ी का फंदा बनाकर झूल गया। इससे उसकी मौत हो गई। बताया गया कि अभिषेक कार्य से घर लौटने बाद दरवाजा बंद कर लिया। पत्नी और बच्चे बार-बार दरवाजा पीटते रहे दरवाजा नहीं खुला तो पत्नी ने अपने पिता उमा शंकर प्रसाद को सूचित किया। मौके पर पहुंचे पिता ने घर में लगी सीट उखाड़ कर देखा, तो दामाद टिनसेट में लगे पाइप में साड़ी के सहारे लटक रहा था। मृतक के ससुर उमाशंकर ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे पुलिस शव नीचे उतार कर अपने कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed