फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The body of an employee was found hanging

Sonebhadra News: फंदे पर लटका मिला कर्मचारी का शव

Thu, 12 Jun 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The body of an employee was found hanging
अनपरा। थानाक्षेत्र के डब्ल्यूआई काॅलोनी निवासी एक व्यक्ति का शव कमरे के अंदर पंखे में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। घटना बुधवार की रात की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

डब्ल्यूआई कॉलोनी निवासी बनारसी गुप्ता (45) स्थानीय परियोजना में संविदा पर नौकरी करता था। बताते हैं कि बुधवार की देर शाम वह घर आया और अपने पिता राम आधार गुप्ता के पास गया। उनसे कुछ बातें की और सीधा अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद बेटा जब बाहर से खेल कर आया तो देखा कि बनारसी का शव पंखे में दुपट्टे के सहारे लटक रहा है। इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। आनन-फानन फंदे से उतारकर डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के समय उसकी पत्नी रिश्तेदारी में गई हुई थी। बनारसी गुप्ता को दो बेटियों में से बड़ी बेटी की पिछले साल बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद से वह काफी टूट गया था। उसे एक बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed