फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The body of a young man was found on a hill; he had received threats three days ago.

Sonebhadra News: पहाड़ी पर मिला युवक का शव, तीन दिन पहले मिली थी धमकी

Sat, 08 Nov 2025 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found on a hill; he had received threats three days ago.
बीजपुर क्षेत्र के मृतक- संतोष ( फाइल फ़ोटो)स्रोत परिजन
बीजपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजानी के टोला के कोलिनमार निवासी संतोष कुमार (25) का शव शुक्रवार को पहाड़ी पर मिला। वह बृहस्पतिवार की शाम से लापता था। तीन दिन पहले गांव के कुछ युवकों से उसका विवाद हुआ था। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोलिनमार निवासी सुरेश चंद्र हलवाई का का बेटा संतोष वाहन चलाता था और खेती करता था। बृहस्पतिवार को खेत की जोताई करने के बाद वह घर लौटा। कुछ देर बाद वह चट्टी जाने की बात कह निकल गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। फिर यह सोचकर सो गए कि कहीं रुक गया होगा। शुक्रवार को सुबह भी वह नहीं लौटा तो परिजनों ने फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों के साथ भाई रूपनारायण खोजबीन करते हुए दोपहर में एक किमी दूर पहाड़ी पर पहुंचे तो वहां पेड़ के नीचे संतोष का शव पड़ा था। परिवार के लोगों का कहना था कि तीन दिन पहले गांव के कुछ युवकों से संतोष का विवाद हुआ था। उन्होंने संतोष को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद से आरोपी लापता हैं। बभनी थाना प्रभारी और बीजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। बभनी एसओ कमलेश पाल ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का शक जताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed