{"_id":"67ffedf796e7e20d050c36cd","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-behind-a-house-under-construction-murder-suspected-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-127008-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: निर्माणाधीन मकान के पीछे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: निर्माणाधीन मकान के पीछे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गांव में बुधवार को निर्माणाधीन मकान के पीछे युवक का शव मिला। उसके शरीर के कुछ हिस्सों पर जख्म पाए गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस सभी बिंदुओं पर घटना की छानबीन कर रही है।
दिघुल गांव निवासी प्रेमचंद यादव का पुत्र दिनेश उर्फ संतोष यादव (25) दुद्धी नगर के एक डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करता था। परिजनों के अनुसार दिनेश मंगलवार शाम को घर से खाना खाने के बाद गांव में ही पुराने मकान से लगभग 500 मीटर दूर स्थित निर्माणाधीन मकान में सोने गया था।
बुधवार सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। बड़े भाई आलोक यादव ने निर्माणाधीन मकान में जाकर देखा तो चारपाई के नीचे दिनेश का जूता और खूंटी पर उसकी शर्ट टंगी थी। मकान के पीछे नजर गई तो दिनेश मृत मिला।
विज्ञापन
परिजनों ने शव पर कई जगह चोट के निशान देखे। उसके पेट और बांह पर निशान मिले हैं। बड़े भाई आलोक यादव ने कहा कि दिनेश की हत्या कर शव को पीछे फेंका गया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
सूचना पर सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, अमवार चौकी इंचार्ज मक्खन लाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। फिलहाल हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।