फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The body of a person missing for five days was found in the bushes

Sonebhadra News: पांच दिनों से लापता व्यक्ति का झाड़ियों में मिला शव

Wed, 04 Jun 2025 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The body of a person missing for five days was found in the bushes
विंढमगंज/महुली। स्थानीय थाना अंतर्गत महुअरिया गांव में रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में पांच दिनों से लापता एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला है। शव से तेज दुर्गंध उठ रही थी। आशंका जताई जा रही है कि चार-पांच दिन पहले मौत हुई है। पुलिस ने छानबीन में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन

महुअरिया स्टेशन के पश्चिम रेलवे लाइन से सटे मकसूद आलम के खेत में वन तुलसी के झाड़ी की तरफ गए ग्रामीणों की नजर वहां से उठ रहे दुर्गंध की ओर पड़ी। झाड़ियाें में एक व्यक्ति का शव पड़ा था। सूचना पर विंढमगंज एसओ शेषनाथ पाल मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। शव की पहचान महुली निवासी जगदीश बियार (50) के रूप में हुई। बताते हैं कि वह पांच दिन से लापता था। उसके परिवार में बेटा और बहू हैं। बेटा बाहर रहता है। कुछ ही देर में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि शव देखने से चार-पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। घरवालों को सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed