सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में चल रहे 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को 11वें दिन के प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि योग विस्तारक महेंद्र सिंह यादव ने किया।
प्रशिक्षण में पतंजलि योग प्रकल्प हरिद्वार से नियुक्त जिला योग प्रचारक विद्या शंकर योगी ने एक्यूप्रेशर के बारे में जानकारी दिए। मुख्य अतिथि ने बताया कि यदि युवा नियमित योगाभ्यास करें तो नशे से काफी दूर रहेंगे। नियमित योग के साथ-साथ खानपान पर भी ध्यान देना आवश्यक है।
प्रशिक्षण शिविर में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रविप्रकाश, युवा भारत जिला प्रभारी आशीष, भारत स्वाभिमान न्यास के जिला महामंत्री सुनील, योग शिविर संचालक मोहर देव के साथ योग साधक चंद्र बहादुर, रोहित सोनी, अनुराग, दीपक अजय, मुकेश, अमरेश तेज नारायण, राजन, हेमेंद्र, सुबोध, राजेश, विनोद आदि उपस्थित रहे।