फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The angry young man climbing tower wife

पत्नी से नाराज युवक चढ़ गया टावर पर

Fri, 24 Apr 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Fri, 24 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
The angry young man climbing tower wife
 थाना क्षेत्र के मुंगेहरी गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक यूपी पावर ट्रांसमिशन की अनपरा से उन्नाव जाने वाली पारेषण लाइन के टावर पर पत्नी से खफा होकर चढ़ गया।
विज्ञापन


 देश के सबसे हाई वोल्टेज टावर से नौ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वह उतरा तब जाकर लोगों ने राहत महसूस की। मौके पर एसडीएम, एसओ, बिजली विभाग के अधिकारी और क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन


घोरावल एसओ भारत भूषण तिवारी ने बताया कि मिर्जापुर जिला के पतेरी गांव निवासी संजय (28) शुक्रवार की सुबह सात बजे मुंगेहरी गांव स्थित टावर पर चढ़ गया।

वह समीप के गांव कोल्डीहा में अपने साढ़ू के यहां पत्नी संग आया था। यही पर किसी बात से नाराज होकर वह मंगेहरी गांव स्थित टावर पर चढ़ गया। जब लोगों की निगाह पड़ी तो धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जमा होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी बीच ग्रामीणों के जरिए सूचना मिली तो पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गई। बहुत प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं माना। उसके बाद एसडीएम हर्षदेव पांडेय भी आ गए। युवक ने अपनी पत्नी को बुलाने की मांग की।

रिश्तेदारी में आई पत्नी को कोल्डीहा गांव से उसे बुलाया गया। पत्नी और अफसरों के बहुत मनाने के बाद वह टावर से नीचे उतरा। बता दें कि एसडीएम ने टावर की लाइन काटने के लिए पावर कारपोरेशन को भी फोन कर दिया था।


 इसकी वजह से इलाहाबाद से जेई प्रभु नारायण, अक्षय कुमार श्रीवास्तव और आनंद कुमार भी मौके पर पहुंच गए। जेई अक्षय कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक दिल्ली कंट्रोल रूम को रोस्टर लेने के लिए सूचित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed