फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The angry villagers demonstrating pollution

प्रदूषण से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 11 Mar 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Wed, 11 Mar 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
The angry villagers demonstrating pollution
 अनपरा-शक्तिनगर मार्ग पर 24 घंटे छाए रहने वाले धूल के गुबार से खफा बांसी के ग्रामीणों ने बुधवार की दोपहर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 पानी टैंकर रोक कर भी नाराजगी जताई। पुलिस और संबंधित परियोजना के अधिकारियों ने समुचित पहल का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।

पूर्व प्रधान रोहतास मित्तल, मणिभूषण पांडेय, लल्लू तिवारी आदि ग्रामीणों का कहना था कि 24 घंटे छाए रहने वाली कोयले की धूल ने आवागमन दुश्वार कर दिया है।

 इसके चलते सड़क से सटे गांवों में स्थिति नारकीय बनी हुई। फेफड़े में घुसती धूल लोगों को बीमार बना रही है। कागजों पर नियमित पानी का छिड़काव और पटरियों पर जमा कोयले के

 धूल के नियमित सफाई का मसौदा तैयार किया गया। प्रशासनिक स्तर की बैठकों में भी इस मसौदे पर मुहर लगाई गई लेकिन इस पर अनुपालन अब तक नहीं किया गया। पानी छिड़काव की कोरमपूर्ति तो की जा रही है,
विज्ञापन


 पटरियों की सफाई पर एकदम से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। निजी परियोजना के अधिकारी और रेणुसागर चौकी इंचार्ज ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तब जाकर प्रदर्शन कर रहे लोग शांत हुए। कहा कि 24 घंटे के भीतर इस पर संजीदगी नहीं दिखाई गई तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन को विवश होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed