फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The accused charged with relief supplies to the disabled

राहत सामग्री अपात्रों को दिए जाने का लगाया आरोप

Sun, 05 Aug 2018 11:47 PM IST
राहत सामग्री अपात्रों को दिए जाने का लगाया आरोप
राहत सामग्री अपात्रों को दिए जाने का लगाया आरोप Updated Sun, 05 Aug 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
The accused charged with relief supplies to the disabled
विरोध प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
सोनभद्र। जनता की समस्याएं दूर करने की मांग को लेकर रविवार को राबर्ट्सगंज के आरटीएस क्लब के समीप सपा कार्यकर्ताओं ने शासन और जिला प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन पर अपात्रों को राहत सामग्री देकर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप मढ़ा।  
विज्ञापन

जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से बलुई बंधी टूटी गई है। जिससे हजारों लोग परेशान हैं। राहत शिविर के नाम पर प्रशासन द्वारा दी जा रही राहत सामग्री जरूरतमंदों के बीच नहीं पहुंच रही है। केवल सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। कहा कि बाढ़ आपदा व जल निकासी कि कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं की गई है। जिनकी फसल नष्ट हो गई है तथा घर उजड़ गया है। जिला प्रशासन उन्हें तत्काल राहत सामग्री व मुआवजा का प्रबंध करे नहीं तो पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि लगातार बारिश होने से पानी घरों में घुस गया है। लेकिन नगर पालिका प्रशासन का जनहित में कोई कार्य दिखाई नहीं दे रहा है। कहा कि बारिश से प्रभावितों को अविलंब मुआवजा दिया जाए। प्रदर्शन में चंदन केशरी, संतोष गुप्ता, इरसाद, सुरेश अग्रहरि, सोनू खां, गोपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed