फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Tet furore by candidates

टीईटी अभ्यर्थियों ने किया हंगामा

Fri, 09 Jan 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Fri, 09 Jan 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
Tet furore by candidates
 राबर्ट्सगंज के उरमौरा गांव में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में शुक्रवार को तीन दिवसीय टीईटी अभ्यर्थियों के काउंसलिंग विलंब शुरू हुई है। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने हंगामा करते हुए सांकेतिक शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था न होने का आरोप लगाया है। हजारोें की संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने से राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर डायट परिसर मेें वर्ष 2011 के टीईटी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग शुरू हुई। सुबह करीब आठ बजे से काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों ने लाइन लगाना शुरू कर दिया था। लेकिन दोपहर करीब पौने 12 बजे तक काउंसलिंग शुरू नहीं हुई। इससे नाराज होकर अभ्यर्थियों ने शिक्षा विभाग और व्यवस्थापकों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तत्काल काउंसलिंग शुरू  कर दी।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों का मिजाज भांप कुछ ही देर बाद काउंसलिंग शुरू हो गई। काउंसलिंग के लिए गाजीपुर के चंद्रिका सिंह, चचंलेश, संतोष, दुर्गा प्रसाद, जौनपुर के आनंद, रत्नेश, आजमगढ़ के रविशंकर, अजीत, इलाहाबाद के प्रभु दयाल ने कहा कि ठंड से बचने के लिए अलाव और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। सुबह दस बजे से काउंसलिंग शुरू होनी थी, लेकिन संबंधितों की लापरवाही से करीब दो घंटे विलंब से शुरू हुई। सुरक्षा व्यवस्था में फोर्स के साथ सब इंस्पेक्टर आईबी सिंह डटे रहे। पुलिस ने नाराज अभ्यर्थियों को समझा-बुझा कर शांत कराया। उधर जिला विद्यालय निरीक्षक व प्रभारी डायट प्राचार्य संतोष मिश्रा ने कहा कि अभ्यर्थियों के लिए पेयजल की व्यवस्था थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन हजार अभ्यर्थियों के पहुंचने से थोड़ी दिक्कत हुई। कुछ बच्चे पहले काउंसलिंग करा कर दूसरे जिले में जाने के लिए शोर मचा रहे थे। उन्होंने बताया कि छह काउंटर पर काउंसलिंग हो रही है। 12 जनवरी से 14 जनवरी तक महिला अभ्यर्थियों कह काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed