फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   TET exam will be held at 19 centers in the district

जिले में 19 केंद्रों पर होगी टीईटी की परीक्षा

Sat, 20 Nov 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
TET exam will be held at 19 centers in the district
सोनभद्र। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए जिले में 19 केंद्र बनाए गए हैं। 28 नवंबर को दो पालियों में होने वाली परीक्षा की तैयारियों में विभाग जोर-शोर से जुट गया है। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा रही है। सीसी टीवी कैमरा व अन्य सुविधाओं को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा में कुल 10812 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रवेश पत्र शुक्रवार को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की बेवसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। इसके साथ ही तैयारी भी तेज हुई है। जिले में यह परीक्षा 19 केंद्रों पर होगी। इसके लिए आदर्श इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, जय ज्योति इंटर कॉलेज चुर्क, प्रकाश जीनियस इंटर कॉलेज, राजा शारदा महेश इंटरमीडिएट कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आदि को चुना गया है। प्रत्येक केंद्र पर एक जिला स्तरीय अधिकारी को स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही एक फ्लाइंग स्क्वॉड का भी गठन होगा। प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले केंद्रों पर पहुंच जाएगा। सुबह साढ़े 10 से दोपहर एक बजे तक होने वाली प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 12 केंद्रों पर कुल 6774 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं दूसरी पाली में सात केंद्रों पर कुल 4038 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। यह परीक्षा अपराह्न ढाई से शाम पांच बजे तक होगी। डीआईओएस रवि शंकर ने बताया कि नकलविहिन परीक्षा कराने के लिए बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से टीमों का निर्धारण किया जा रहा है। तैयारियों की समीक्षा के लिए जल्द ही केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की जाएगी। परीक्षार्थी समय से आधे घंटे पहले ही केंद्रों पर पहुंचे, जिससे उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed